{"_id":"5a9bfd5f4f1c1b8e328b51c8","slug":"51520172383-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितीय अनियमितता में फंसे मादौर के प्रधान, अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितीय अनियमितता में फंसे मादौर के प्रधान, अधिकार सीज
Updated Sun, 04 Mar 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बलदेव ब्लाक के गांव मादौर के प्रधान द्वारा विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता करने पर ग्राम प्रधान रामवीर सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी माह में बलदेव के गांव मादौर के प्रधान रामवीर सिंह द्वारा विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता किए जाने की शिकायत डीएम से की थी। इस मामले में डीएम ने एआर कोआपरेटिव उदयभानु सिंह को जांच सौंपी। एआर कोआपरेटिव ने फरवरी माह में जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी। इसमें 1.74 लाख के विकास कार्यों में 87 हजार रुपये के विकास कार्य न होना पाया गया। एआर कोआपरेटिव ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने ग्राम प्रधान रामवीर सिंह को वित्तीय अनियमितता की उक्त धनराशि को जिला पंचायत राज के खाते में जमा कराने और उसकी रसीद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा कराने के आदेश किए, लेकिन ग्राम प्रधान ने डीएम के आदेश का पालन नहीं किया। इस पर डीएम ने ग्राम पंचायत मादौर के प्रधान रामवीर सिंह के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए। साथ ही मामले की जांच जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन