{"_id":"5a941aec4f1c1b0d658b49bb","slug":"51519655660-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। रंगभरनी एकादशी पर सोमवार को वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिक्रमार्थियों ने श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ वृंदावन की परिक्रमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला, पुरुष एवं छोटे बच्चाें में उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं की आस्था अव्यवस्थाओं पर हावी रही। परिक्रमा में वाहनों के दौड़ने से परिक्रमार्थियों को परेशानी हुई। रंगभरनी एकादशी होने के कारण परिक्रमा मार्ग में गुलाल उड़ता देखा गया। उधर, रंगभरनी एकादशी पर चहुंओर जाम लगा रहा। सड़कों पर लगे जाम के कारण नगरवासियों के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के इंतजाम भी फेल नजर आए।
सभी प्रमुख मंदिर मार्गों एवं बाजारों में वाहनों की लंबी-लंबी कतार सड़क पर दिखाई दी। परिक्रमा मार्ग अट्ल्लाचुंगी, इस्कान मंदिर, रमणरेती, हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौराहा, किशोरपुरा, सीएफसी चौराहा, मथुरा मार्ग, सौ फुटा रोड आदि स्थानों में दिनभर लोग जाम के झाम से जूझते नजर आए। पुलिसकर्मी भी जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन