{"_id":"5a7c5a5e4f1c1b89268b8f05","slug":"51518099038-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में खुलेगी पोस्ट आफिस बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में खुलेगी पोस्ट आफिस बैंक
Updated Thu, 08 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छोटी छोटी बचत के लिए डाकघरों के खाते अब बैंक की तर्ज पर संचालित होंगे। इसके लिए डाकघर अपनी बैंक खोलने जा रहा है। इसके लिए मुख्य डाकघर में बैंक संचालित करने के लिए इमारत तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में सभी 10 ब्लाकों और गांवों में कस्बों में 54 बड़े डाकघर व 100 से अधिक छोटे डाकघर संचालित हैं। इन डाकघरों में छह हजार से अधिक बचत खाते व तीन हजार से अधिक आवर्ति जमा, मासिक आमदनी तथा भविष्य निधि के खाते संचालित हैं। अब सभी खातों को बैंक की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए मुख्य डाकघर में पोस्ट ऑफिस बैंक खोली जा रही है।
बैंक संचालन के लिए मुख्य डाकघर में पीछे की ओर इमारत तैयार की गई है। इमारत में फर्नीचर आदि लगाने का काम चल रहा है। आगामी महीने में बैंक शुरू हो जाएगी। सीनियर पोस्ट मास्टर उमराव सिंह ने बताया कि मुख्य डाकघर में पोस्ट ऑफिस बैंक के लिए भवन तैयार किया गया है। आगामी महीने में मुख्यालय से कर्मचारियों की नियुक्ति आदि हो जाने पर बैंक का शुभारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन