{"_id":"5a7b07f44f1c1b0a7b8b5a15","slug":"51518012404-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के बैग से महिलाओं ने पार किए 50000","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक के बैग से महिलाओं ने पार किए 50000
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। एटीएम से रुपये निकालते समय तीन महिलाओं ने एक सैनिक के बैग से 50 हजार रुपये पार कर दिए। बाहर निकलने के बाद सैनिक ने रुपये गिने तो उसे इस बात का पता चला। इसके बाद उसने महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों महिलाएं मध्य प्रदेश की घुमक्कड़ समुदाय की हैं।
बताए अनुसार गांव हुसैनी निवासी सैनिक प्रेमसिंह छाता तहसील में एक जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे थे। इससे पहले सब्जी मंडी स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से उन्होंने रकम निकाली। इसी बीच एटीएम के केबिन में तीन महिलाएं घुस आईं। उन्होंने किसी तरह सैनिक के बैग से पचास हजार रुपये निकाल लिए और रफूचक्कर हो गईं। बाहर निकलकर सैनिक ने रकम गिनी तो उसे चोरी का पता चला। इसके बाद सैनिक और उसके परिवारीजनों ने भागदौड़ कर महिलाओं के पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।