फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समितियों ने सभापति और उपसभापित निर्विरोध चुने गए

समितियों ने सभापति और उपसभापित निर्विरोध चुने गए

Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
समितियों ने सभापति और उपसभापित निर्विरोध चुने गए
फिरोजाबाद। साधन सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर जिले की राजनीति काफी गरमाई हुई है। मंगलवार को जिले की प्रत्येक साधन सहकारी समिति पर सभापति, उपसभापति के चुनाव को लेकर गहमा-गहमी रही। अधिकांश समितियों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। जहां चुनाव की स्थिति बनी वहां पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस प्रशासन के आला अफसर चुनाव की गतिविधियों पर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


नारखी ब्लाक की नौ साधन सहकारी समितियों में सात पर निर्विरोध सभापति व उपसभापति चुने गए। नारखी में पवित्रा देवी, कमला देवी, कोटला में दिनेशपाल सिंह, वीरेंद्रपाल सिंह, गांगनी में कृष्णगोपाल सिंह एवं राजबेटी, ओखरा में मुन्ना लाल, जाटऊ में कुसुमा देवी एवं मायादेवी, जौंधरी में देवेंद्र प्रताप सिंह एवं मुन्नीदेवी, कुतुकपुर चनौरा में सारिका देवी चौहान एवं महेशचंद्र दिवकार को निर्विरोध सभापति व उप सभापति चुना गया। पचवान समिति में सभापति राजेश यादव को सात मत जीतकर जाते हैं। उप सभापति राजाराम दिवाकर चुने गए। मोहम्मदी में सभापति मंजू देवी को आठ मत मिले। चंद्रप्रकाश गौतम उप सभापति चुने गए।
विज्ञापन


खैरगढ़ क्षेत्र की साधन सहकारी समिति कनवारा में निर्विरोध हुआ। यहां पर भगवान सिंह सभापति, हकिम उप सभापति, बिल्टीगढ़ में रजनी पत्नी कृष्णकांत सभापति, खेमचंद्र उप सभापति निर्विरोध बन गए। वहीं खैरगढ़ साधन सहकारी समिति पर अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं रामभेजी ने नामांकन किया। परंतु जीत रामभेजी के हाथ लगी। उपाध्यक्ष होतीलाल चुने गए। वहीं मक्खनपुर क्षेत्र में साधन सहकारी समिति इंदुमई पर सभापति देवेंद्र बघेल, उप सभापति मायादेवी, साढ़ूपुर में पंकज सभापति एवं साधन सहकारी समिति दौंकेली पर अध्यक्ष दाताराम यादव एवं उपाध्यक्ष पूरन सिंह पप्पू को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति के सभापति, उप सभापति चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी रही। चुनाव वाली समितियों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। साधन सहकारी समिति नौशेहरा समिति पर सभापति विष्णुदत्त गर्ग व उपसभापति के रुप में कन्हैयालाल चुने गए। नीम खेरिया समिति पर अशोक यादव सभापति, फेरू सिंह उप सभापति बने। वाकलपुर समिति पर निवर्तमान सभापति को पुन: स्थापित किया गया। केसरी समिति पर सभापति महेश्वर सिंह, उप सभापति प्रवेश कुमार शर्मा चुने गए। वहीं नौशहरा समिति पर जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी एवं शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा मौजूद रहे।

जसराना। क्षेत्र की सात साधन सहकारी समिति के सभापति एवं उपसभापति का चुनाव संपन्न हुआ। सभापति के चुनाव के बाद जिले सहकारी बैंक के सभापति पद को हथियाने की जोर आजमाइश शुरू हो गई। साधन सहकारी समिति जसराना खास पर सभापति रामारानी, उपसभापति विजयवीर सिंह को निर्विरोध चुना गया। साधन सहकारी समिति पारौली पर सभापति लायक सिंह, उपसभापति विवेक सिंह चौहान को चुना गया। साधन सहकारी समिति सलेमपुर में एक राय होकर सभापति राममहेश एवं उपसभापति शशीभूषण बनाया।

साधन सहकारी समिति स्यौंडा पूर्व प्रधान रनवीर सिंह को सभापति एवं राकेश यादव को उपसभापति, साधन सहकारी समिति अतुर्रा में सभापति प्रमोद कुमार एवं उपसभापति राजकुमार राघव बने। खेरिया पटीकरा में निर्विरोध हुए चुनाव में राधेश्याम सभापति एवं श्री देवी उपसभापति बनी। घाघऊ नगला पांडे में पूर्व प्रधान सत्यदेव तो मलिकपुर समिति पर वीरेश्वर सभापति बने।जसराना विधायक प्रतिनिधि मोहनदत्त उर्फ गुड्डू लोधी एवं डा. संजीव यादव ने कहा कि छह समितियों पर भाजपा ने विजय हासिल की है। सपा तीन समितियों पर जीत हांसिल की।


साधन सरकारी समिति भदान नगला हिमायूं में सभापति संजय सिंह एवं उप सभापति राजेश चुने गए। इस दौरान समिति की सभी नौ डेलीगेट मौजूद थे। सचिव नरेश यादव, राजेश कुमार, शिवकुमार यादव आंकिक जितेंद्र कुमार के साथ पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed