फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   धूमधाम से मनाई गुरू गोविंद सिंह की जयंती

धूमधाम से मनाई गुरू गोविंद सिंह की जयंती

Fri, 05 Jan 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गुरू गोविंद सिंह की जयंती
guru govind singh - फोटो : amar ujala
कासगंज। खालसा पंत के संस्थापक, सिक्खों के दशम गुरू गुरू गोविंद सिंह की 351वीं जयंती धूमधाम से मनाई। सिक्ख धर्म के लोगों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर शबद कीर्तन एवं अखंड पाठ में हिस्सा लिया। लंगर में श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद गृहण किया।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड के गुरुद्वारे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शबद कीर्तन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भागीदारी कर पूजा अर्चना कर मत्था टेका। गुरुद्वारे में आकर्षक साज सज्जा की गई। गुरुग्रंथ साहिब को भी अच्छे तरीके से सजाया गया। इस दौरान परंपरागत तरीके से लंगर भोग आदि आयोजित हुए। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रसाद गृहण किया। बदायूं से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बलदेव सिंह, हरभजन सिंह, चरनजीत सिंह, भूतासिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र सिंह मनकू, सरदार गुरुमुख सिंह, महेंद्र सिंह, दविंद्र चंडौक , अशोक सिंह, रघुवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, हरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, महेंद्रपाल, देवेंद्र सिंह सहित तमाम श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन



गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन पर विशेष आयोजन : फोटो

एटा। गुुरु गोविंद सिंह के 351वें जन्मदिन पर शहर स्थित गुरुद्वारों में विशेष आयोजन कर प्रकाशोत्सव मनाया गया। ठंडी सड़क स्थित श्री गुरुसिंह सभा गुरु नानक दरबार एवं चौथा मील स्थित कीर्तनगढ़ साहब गुरुद्वारे में अखंड पाठ, अरदास एवं शबद कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी सड़क स्थित गुरुद्वारे में सुबह से ही अनुयाइयों का तांता लग गया। पहुंचे लोगों ने गुरुग्रंथ साहब को माथा टेका। गुरुग्रंथ साहब के पाठ के बाद भाई लोकेंद्र सिंह ने गुरुवाणी व शबद कीर्तन किया गया। गुरूवाणी का जस गायन कथा एवं गुरु साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। गुरु साहब का जन्म पटना साहब में हुआ। आनंदपुर साहब में लोगों को बैसाखी के दिन अमृतपान कराकर खालसा पंथ की स्थापना की। लंगर का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरुवचन सिंह, सचिव गुरुदीप सिंह के अलावा सैकड़ों अनुयाई शामिल हुए। चौथा मील स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ साहब में अखंड पाठ, अरदास एवं शबद कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। गुरु के जीवन संस्मरण को सुनाते हुए धार्मिक जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर जलेबी का प्रसाद बांटा गया। उपस्थित लोगों में सतनाम सिंह, चरन जीत सिंह गोल्डी, हरप्रीत, विनोद शर्मा, मनोज यादव आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed