{"_id":"5a4d11a14f1c1b18758b4576","slug":"51515000225-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा हटा लेकिन धुंध से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा हटा लेकिन धुंध से धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को दिन में छाए कोहरे और धुंध से गुजरते वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/कासगंज/पटियाली।
कड़ाके की ठंड का कहर बुधवार को भी जारी रहा। पारा में भी गिरावट दर्ज की गई। कोहरा तो नहीं था लेकिन धुंध और हवा ने निकलना मुश्किल कर दिया। कासगंज में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय यात्रियों की सख्या कम रही। एटा में भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
हालांकि कोहरा नहीं था लेकिन धुंध से ही वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी। दिन में वाहन चालक हेडलाइट जलाकर हाईवे से गुजरे। बुधवार को दोपहर एक बजे हल्की धूप खिली, लेकिन शीतलहर के आगे धूप का असर नहीं दिखा। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह सब्जी मंडी में भी किसान देरी से सब्जी लेकर पहुंचे। दुकानें भी देरी से खुलीं। लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ने के कारण ग्राहक भी कम संख्या में पहुंच रहे हैं।
पटियाली एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने नगर में अलाव जलवाने को कहा। उन्होंने नगर के मेन चौराहा, तहसील रोड, रेलवे स्टेशन, गंजडुंडवारा रोड, नरदोली रोड पर पहुंचकर अलाव के स्थानों को देखा। नगर के लोगों ने मैन चौराहा और नरदोली अड्डे पर रैन बसेरा बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
ईओ ने किया रैन बसेरा का औचक निरीक्षण
गंजडुंडवारा। नगर पालिका परिषद के रेलवे स्टेशन पर बने रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का बुधवार को अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रैन बसेरा में रजाई गद्दों के साथ अलाव की व्यवस्था की गई है। जिससे असहाय लोगों को सर्दी से राहत पहुंचायी जा सके।