{"_id":"5a491f234f1c1bcd6d8b720c","slug":"51514741539-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 प्रतिष्ठानों से वसूला 37.65 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 प्रतिष्ठानों से वसूला 37.65 लाख रुपये जुर्माना
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
dukan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिना पंजीकरण कराए कर चोरी करने वाले संस्थानों के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करके संचालकों से 37.65 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया है। कर चोरी करने के आरोप में 12 प्रतिष्ठान संचालकों को विभाग द्वारा नोटिस दिए गए हैं।
जिले में कई प्रतिष्ठान बिना पंजीकरण कराए संचालित किए जा रहे हैं। इनसे माल की बिक्री किए जाने से वाणिज्य कर की चोरी की जार रही है। वर्ष 2017 में वाणिज्य कर विभाग सचल दल की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है।
स्कूल संचालकों द्वारा बिना पंजीकरण कराए स्कूल से ही कापी, किताबें, बैग तथा स्टेशनरी बेचे जाने के मामले सामने आए। मैरिज होम में भी बिना पंजीकरण कराए व्यापार करने से वाणिज्य कर चेारी साबित हुई। सात स्कूलों में कार्रवाई करके स्कूल संचालकों से 30.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। पांच मैरिज होम के खिलाफ कार्रवाई करके उनसे तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
कर चोरी करके दुकानदारों द्वारा लाए गए माल की बरामदगी करके कर चेारी का चार लाख रुपया वसूल किया गया है। कर चेारी करने के मामले में 12 प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
सहायक आयुक्त सचल दल वाणिज्य कर विजय सिंह विसेन ने बताया कि बिना पंजीकरण कराए व्यापार करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ योजना बनाकर अभियान चलाया जाएगा। कर चोरी पाए जाने पर जुर्माना वसूलने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।