फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेन में छात्रों और यात्रियों के बीच झगड़ा, आठ लोग गिरफ्तार

ट्रेन में छात्रों और यात्रियों के बीच झगड़ा, आठ लोग गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2017 07:54 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में छात्रों और यात्रियों के बीच झगड़ा, आठ लोग गिरफ्तार
मारपीट - फोटो : डेमो
मथुरा। अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में शुक्रवार की दोपहर यात्रियों और छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के कारण ट्रेन 43 मिनट तक मथुरा जंक्शन पर खड़ी रही। जीआरपी ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मुंबई के गुुरुनानक साहब कालेज के 128 छात्र-छात्राओं का दल गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के कोच एस-9 में सवार होकर अमृतसर से मुंबई जा रहा था। उसी कोच में हाथरस बिसावर के गांव नगला छत्ती निवासी सतीश और नगला मदारी निवासी अजीत यात्रा कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर एक बजे जब ट्रेन छाता के निकट पहुंची तो अजीत, सतीश का छात्रों से सीट पर बैठने और मोबाइल चार्जर लगाने को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में छात्रों ने अजीत और सतीश की पिटाई कर दी।
विज्ञापन



दोपहर 1:20 बजे ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर आकर रुकी तो उतरते वक्त अजीत, सतीश ने मुंबई के एक छात्र की पिटाई कर दी। इस पर मुंबई के छात्र बाहर आ गए और फिर से सतीश व अजीत की पिटाई कर दी और हंगामा किया। ट्रेन चलने पर छात्रों ने तीन बार चेन खींच दी। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी पहुंच गई और हंगामा कर रहे छात्रों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरपीएफ जीआरपी ने सतीश, अजीत सहित छात्र दिनेश शर्मा, ऋषि निमेष, रंजीत सिंह, नवीन, दीपक, सोएब को पकड़ लिया और जीआरपी थाने ले आए। सभी का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। घटना के चलते ट्रेन 43 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed