फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ईको कार टकराने पर दो लोगों को बनाया बंधक

ईको कार टकराने पर दो लोगों को बनाया बंधक

Thu, 21 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
ईको कार  टकराने पर दो लोगों को बनाया बंधक
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। एटा चौराहे पर गुरुवार दोपहर एक अनियंत्रित ईको कार ने फॉरच्यूनर में टक्कर मार दी इसके बाद वो बाइक और मैजिक से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान ईको का चालक भाग गया, जबकि उसमें सवार दो लोगों को कुछ लोग पकड़कर अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्हें दो घंटे बंधक बनाकर रखा और एक लाख रुपये की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मामला थाना पहुंचा।
विज्ञापन


ईको कार आगरा से इटावा की तरफ जा रही थी। एटा चौराहे पर ईको के चालक ने कुछ खाया-पिया और बाद में यूको को चालू कर ले जाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था और उसने एक्सीलेटर पर पैर रख दिया, जिससे ईको अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे खड़ी फॉरच्यूनर में टकरा गई। जिससे फॉरच्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद ईको ने एक बाइक और उसके बाद मैक्स से टकराकर पलट गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया। घायलों में मोहन लाल (27) निवासी मरघटी जालपुर मक्खनपुर, मंजीत कुमार (20) शंकरपुरी शिकोहाबाद और नत्थूलाल (65) निवासी मदानीपुर जसराना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि फॉरच्यूनर सवार लोगों ने ईको सवार दो लोगों को पकड़ लिया और उन्हें अपने साथ ले जाकर एक कोल्ड स्टोर में बंद कर लिया। जब इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को हुई तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को मामले को देखने के लिये कहा।


इसके बाद फॉरच्यूनर स्वामी दोनों ईको सवारों को लेकर थाने आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि बंधक बनाने की अफवाह झूठी थी। ईको का चालक भाग गया है। दो लोग थाने में हैं। दोनों में समझौता का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed