{"_id":"5a3beffd4f1c1b4c528bae17","slug":"51513877501-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण को मिली रकम की रिकबरी से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण को मिली रकम की रिकबरी से हड़कंप
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट आए ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम सभा कसौली के कई ग्रामीण गुरुवार को डीएम से मिले। प्रार्थना-पत्र देकर कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित किए गए थे। पूर्व प्रधान ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपात्र होने की शिकायत कर दी। जिस वजह से अब उनसे धनराशि की रिकवरी की जा रही है। सभी पीड़ित गरीब हैं, उनकी स्थिति धनराशि वापस लौटाने की नहीं है।
तहसील करहल क्षेत्र की ग्राम सभा कसौली कई पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन किए जाने के साथ ही निर्माण के लिए धनराशि दी गई थी। आवास का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वहीं कुछ ग्रामीणों को मजदूरों का भुगतान भी करना है।
आरोप है कि इस बीच पूर्व प्रधान और कुछ लोगों द्वारा अपात्रों को आवास दिए जाने की शिकायत कर दी। शिकायत में पिंकी देवी, मनोज कुमार, रिंकी, प्रीती, मीरा देवी, वीरेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीणों को अपात्र बताया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे पात्र हैं। बेहद गरीब भी हैं। जो धनराशि उन्हें आवास के लिए दी गई थी। वह निर्माण में खर्च हो चुकी है।
विज्ञापन
अब पंचायत अधिकारी रिकवरी की बात कह रहे हैं। जिस वजह से सभी पात्र बेहद परेशान हैं। आरोप है कि पूर्व प्रधान व कुछ लोग ऐसा चुनाव की रंजिश के कारण शिकायत करके उन लोगों को परेशान कर रहे हैं। डीएम प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।