{"_id":"5a3a9bd34f1c1b74698c2f23","slug":"51513790419-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह जलभराव से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह जलभराव से परेशान हैं लोग
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बरसात के सीजन में तो जलभराव आम बात है, लेकिन इस कड़ाके की ठंड के बीच भी कई स्थानों पर लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों में जलभराव की समस्या को लेकर आक्रोश है। ढोलना के स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते में काफी समय से पानी भरा हुआ है। वहीं नवीन न्यायालय परिसर के सामने पाइप लाइन में लीकेज के कारण जलभराव हो गया है।
ढोलना के स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव हो गया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी निकासी की समस्या के समाधान की लोग काफी समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है।
नवीन न्यायालय परिसर मामो के बाहर पाइप लाइन में लीकेज के कारण कई दिनों से जलभराव के हालात हैं। जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पाइपलाइन के लीकेज बंद कराकर जलभराव से मुक्ति की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत की लापरवाही से पानी बर्बाद हो रहा है और लोग भी परेशान हो रहे हैं।