फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   धूमधाम से मनाया मोहम्मद साहब का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया मोहम्मद साहब का जन्मदिन

Sat, 02 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया मोहम्मद साहब का जन्मदिन
जुलूस निकाला। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में बारावफात का त्यौहार मुस्लिम समुदाय ने हर्षोंल्लास के साथ मनाया। मुस्लिम समुदाय ने नगर में जुलूस भी निकाला।  नगर की शाही जामा मस्जिद से शुरू हुआ बारावफात का जुलूस बस स्टैण्ड, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, सर्राफा बाजार, पुराना बजाजा, वनखंडी, किशोरपुरा, सीएफसी चौराहा होता हुआ शाही मस्जिद पर समाप्त हुआ। जहां मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को मिलकर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन


बारावफात के त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले गए जुलूस में देश भक्ति का भी जज्बा देखने को मिला। मुस्लिम युवक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर भी चल रहे थे। भारत के समर्थन में नारे लगाते चल रहे थे। भारत माता की जय और हिंदू मुस्लिम भाई के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आजाद कुरैशी, उस्मान कुरैशी, भुल्लू कुरैशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांट में धूमधाम से निकला जुलूस
मांट (मथुरा)। ईद मिलादुन्नवी पर कस्बा मांट में शनिवार को धूमधाम से बारावफात का जुलूस निकाला गया। इसमें सैकड़ों मुस्लिम लोगों ने भाग लिया। पैंगबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर इमली वाली मस्जिद से निकला गया जुलूस मुख्य मार्गों से होता हुआ किले वाली मस्जिद पर समाप्त हुआ। जुलूस में कमेटी के अध्यक्ष अजमेरी कुरैशी, सचिव अफसर उस्मानी, कोषाध्यक्ष हाजी इशहाक, कफील खान, वशीर खान, नदीम, जीनस, इमरान, आमिर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed