{"_id":"5a20382c4f1c1bce408ba2ad","slug":"51512060972-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान पर जाम के झाम से परेशान रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान पर जाम के झाम से परेशान रहे श्रद्धालु
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
कासगंज के सर्कुलर रोड पर लगा जाम
कासगंज। मोक्ष एकादशी के चलते गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए सोरों हरि की पैड़ी पर पहुंचे। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कई बार जाम के हालात बने। इस दौरान पुलिस जवान जाम के झाम को हटाने के लिए जूझते नजर आए।
गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु यात्री जहां बसों, ट्रैनों से गंगा घाटों पर पहुंचे वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने निजी वाहन, डग्गेमार वाहन के अतिरिक्त ट्रैक्टरों, बैलगाडिय़ों, तांगों आदि वाहनों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों से होते हुए हरि की पैड़ी पर पहुंचे।
घाट पर जल्दी पहुंचने की जल्दी में जहां वाहन स्वामी को जगह मिली वहीं से निकालने में जुट गए। इससे सड़कों पर जाम के हालात बन गए। नियमों को ताक पर रखा गया। इससे बिलराम गेट, माल गोदाम चौराहा गेट पर जाम को हटाने के लिए यातायात पुलिस के जवान जूझते रहे। बार-बार लग रहे जाम के हालातों से यात्री काफी परेशान रहे।