फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मतदान केंद्र पर ताला, मतदानकर्मी बाउंड्री लांघ कर घुसे

मतदान केंद्र पर ताला, मतदानकर्मी बाउंड्री लांघ कर घुसे

Sat, 25 Nov 2017 08:26 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर ताला, मतदानकर्मी बाउंड्री लांघ कर घुसे
स्कूल में पड़ा ताला, फांद कर जाना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। नगर निगम के वार्ड तीन के क्षेत्र सतोहा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है, पर यहां न तो बिजली की कोई व्यवस्था है और न हीं पानी की। शौचालय भी गंदा है..। और तो और शुक्रवार को जब यहां मतदानकर्मी दोपहर दो बजे पहुंचे तो उन्हें मतदान केंद्र पर ताला लगा मिला। कर्मचारियों ने बाउंड्री से कूद कर अंदर प्रवेश किया, तब जाकर मतदान सामग्री स्कूल के बरामदे में रखी जा सकी।
विज्ञापन


शिकायत करने के घंटों बाद एक कर्मचारी ने पहुंच कर ताला खुलवाया। मतदानकर्मियों ने बताया कि यहां बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप खराब है। शौचालय भी गंदा पड़ा था। उन्होंने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


यहां चार बूथ बनाए गए हैं, जबकि स्कूल में केवल तीन ही कमरे हैं। इसी परिसर में बने प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे को बूथ बनाया गया है। मतदानकर्मियों का कहना था कि यहां बिछाने के लिए दरी आदि की कोई व्यवस्था नहीं थी, बिजली न होने से वे रात में काम नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed