{"_id":"5a18303d4f1c1ba7678bd8dd","slug":"51511534653-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, छह घायल
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : डैंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट/टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार सुरीर के निकट टायर फटने से बेकाबू होकर डिवाइडर लांघ कर दूसरे रोड पर पहुंच गई। जिसे आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक की व्यक्ति की मौत हो गई और दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर विट कार सुबह छह बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 82 के निकट टायर फटने से कार बेकाबू हो गई। इसके बाद डिवाइडर लांघ कर नोएडा की ओर जा रहे रोड पर पहुंच गई। इसी दौरान आगरा से नोएडा की ओर जा रहे ट्रक ने कार को रौंद दिया। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार त्रिपुरी लाल (60 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद निवासी मंगोलपुरी दिल्ली की मौके पर मौत हो गई।
दीपक पुत्र त्रिपुरी लाल, रूबी पत्नी दीपक, सपना पत्नी राजीव, सुषमा पुत्री सोनी लाल, प्रेरणा पुत्री राजीव और अन्नू पुत्र दीपक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने मृतक सहित घायलों को एंबुलेंस से नयति अस्पताल भेज दिया। जहां दीपक और उनके बेटे अन्नू की हालत गंभीर बताई गई है। कार सवार मूलरूप से करहल मैनपुरी के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में फिलहाल दिल्ली में रहते हैं। गुरुवार सुबह परिवार सहित दिल्ली से करहल जा रहे थे।