फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चुनाव में उपद्रव करने वाले जाएंगे जेल

चुनाव में उपद्रव करने वाले जाएंगे जेल

Fri, 24 Nov 2017 08:27 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में उपद्रव करने वाले जाएंगे जेल
चुनाव - फोटो : डैंमो
मथुरा। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने साफ कह दिया है कि चुनाव में उपद्रव करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष होना चाहिए ताकि लोग निर्भीक होकर मतदान करें। कहा गया कि चुनाव में उपद्रव करने वाले जेल जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। प्रेक्षक जितेंद्र कुमार से जिले की रिपोर्ट ली। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी स्वप्निल ममगाई को निर्देशित किया कि चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाए। कहीं भी कोई भी व्यक्ति चुनाव में गड़बड़ी करने कोशिश करता है तो उससे कड़ाई से निपटा जाए।
विज्ञापन


उपद्रव करने वालों को तत्काल जेल भेजा जाए। जहां आवश्यकता हो उन केंद्रों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए। संवेदनशीलता के अनुरूप ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed