{"_id":"5a158b724f1c1b79548bed24","slug":"51511361394-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी रायपुर के जंगल में असलहा फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी रायपुर के जंगल में असलहा फैक्ट्री
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। नौहझील पुलिस ने रायपुर के जंगल में छापा मारकर हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से 30 बने, अधबने तमंचे और राइफल के अलावा हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए हैं। हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे दो लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
नौहझील पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर के जंगल मेें हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है। नौहझील और बाजना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तो हथियार बनाने वाले कई भाग गए। पुलिस ने पीछा कर दो को दबोच लिया। सीओ मांट राकेश कुमार ने बताया कि शेरगढ़ के गांव बढ़ाह निवासी कदीर उर्फ कद्दन और अलीगढ़ के गांव शालपुर निवासी प्रेमवीर को दबोचा है। इनके कब्जे से 30 बने, अधबने तमंचे, एक राइफल, और हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए हैं। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये को पुरस्कार दिया है।