{"_id":"5a145cb14f1c1bc8678bce9d","slug":"51511283889-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चालकों से बोलेरो, नकदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चालकों से बोलेरो, नकदी और मोबाइल लूटा
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शादी के कार्ड बांट रहे युवक से बदमाश बोलेरो, नकदी और मोबाइल लूटकर ले गए। लूट के बाद बदमाश पीड़ित को शहर के शिकोहाबाद रोड पर डालकर फरार हो गए। राहगीरों ने बोलेरो चालक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कोतवाली देहात के अलीगंज रोड चांदपुर मंदिर के पास से ऑटो चालक से बाइक सवार तीन बदमाश एक हजार रुपये की नकदी, मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र के गांव नगला करन सिंह निवासी बच्चन सिंह पुत्र राजवीर के तहेरे भाई सुबोध की 24 नवंबर को शादी है। इसके लिए वह रिश्तेदारियों में बोलेरो से कार्ड बांट रहा था। कस्बा सिढ़पुरा से दो बदमाश उसकी बोलेरो में एटा तक जाने की बात कहकर बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह अचेत हो गया। बच्चन सिंह के बेहोश होने के बाद बदमाश उसे शहर के शिकोहाबाद रोड पर फेंक गाड़ी, तीन हजार रुपये की नकदी और मोबाइल भी लूटकर ले गए।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अमर सिंह शहर में ऑटो चलाता है। सोमवार देर शाम करीब दस बजे उसका ऑटो एक बदमाश नरहरा गांव जाने के लिए बुक करके ले गया। देहात क्षेत्र के चांदपुर मंदिर के पास बदमाश ने ऑटो को लघुशंका करने के बहाने से रुकवा लिया। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर उसके दो साथी और आ गए। बदमाशों ने टेंपो चालक से मारपीट कर उसके पास से एक मोबाइल और एक हजार रुपये की नकदी लूट ली। मामले में थाना प्रभारी कोतवाली देहात जसरथ सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।