फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   साढ़े तीन घंटे बाधित रहा हावड़ा-दिल्ली अप रेलमार्ग

साढ़े तीन घंटे बाधित रहा हावड़ा-दिल्ली अप रेलमार्ग

Thu, 16 Nov 2017 11:57 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
साढ़े तीन घंटे बाधित रहा हावड़ा-दिल्ली अप रेलमार्ग
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद/टूंडला। गुरुवार देर सायं कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेल ट्रैक की मेंटीनेंस करने और गिट्टी बिछाने वाली टीटीएम मशीन का इंजन खराब होने से हावड़ा-दिल्ली अप रेलमार्ग बाधित हो गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद मशीन को दूसरा इंजन लगाकर फिरोजाबाद स्टेशन लाया गया तब जाकर रेलमार्ग सुचारू हो सका। इस दौरान शताब्दी सहित बारह एक प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


कानपुर-टूंडला रेलखंड के मध्य गुरुवार सायं साढ़े पांच बजे के करीब रेल ट्रैक को मेंटीनेंस करने और गिट्टी बिछाने वाली टीटीएम मशीन काम कर रही थी। इस बीच मशीन में तकनीकी खराबी आने पर वो बंद हो गई। मशीन नहीं चलने से अप लाइन बाधित हो गई। मशीन चालक ने मशीन के इंजन को सही करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


तब उसने टूंडला नियंत्रण कक्ष को मशीन फेल होने की जानकारी दी। अप मेनलाइन पर टीटीएम मशीन के खराब होने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। नियंत्रण कक्ष ने मशीन को दूसरा इंजन लगाकर हटाने के निर्देश दिए। करीब साढे़ तीन घंटे बाद दूसरा इंजन भेज कर मशीन को फिरोजाबाद लाया गया। तब करीब जाकर रेल मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। इस दौरान ट्रेनों में सवार रेलयात्री खासे परेशान रहे। इसके चलते कालका मेल, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, जोधपुर-हाबड़ा एक्सप्रेस, जोगवनी एक्सप्रेस, लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस, सियादा-अजमरे एक्सप्रेस सहित बारह ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली/न्यू दिल्ली-सब्जी मंडी/दिल्ली किशनगंज रेलखंड पर आरओबी-6 (पुल बंगाश) मेंटेनेंस कार्य के चलते रेल प्रशासन ने चार ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए हैं। ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने से रेलयात्रियों को। आगामी 18 नवंबर को 18102 जम्मू तवी-टाटा मूरी एक्सप्रेस, 12312 कालका-हावड़ा मेल वाया अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते चलेगी। 24 नवंबर को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस वायां लखनऊ-मुरादाबाद-सहारनपुर-अंबला कैंट जंकशन होकर जाएगी। 25 नवंबर को 14217 प्रयागराज एक्सप्रेस वाया खुर्जा जंकशन-मेरठ सिटी-सहारनपुर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed