{"_id":"5a0dbe8e4f1c1bd9798bce27","slug":"51510850190-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने रोडवेज बस चालक से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों ने रोडवेज बस चालक से की अभद्रता
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर रोडवेज बस रोक कर हंगामा काटता पुलिस कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गुरुवार को खाकी फिर से शर्मसार हुई है। नशे में धुत सिपाही ने हाईवे पर कार खड़ी करके रोडवेज बस चालक से गालीगलौज करते हुए हाथापाई की। रोड पर चले आधा घंटे तक तमाशे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। बाद में लोगों ने मामला शांत कराया। इस पर सिपाही धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया।
उन्नाव डिपो की रोडवेज बस को चालक गुरुवार शाम को जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर लेकर जा रहा था। उसी समय अल्टो कार में सवार होकर दो लोग वहां पहुंचे और कार को हाईवे पर खड़ी कर रोडवेज बस को रोक लिया। इसके बाद पुलिस कर्मी कार से निकलकर बस की खिड़की के पास पहुंचे और चालक की खींचतान करने लगे।
इसे देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने घटना का विरोध किया। इस पर हंगामा करने वाले पुलिस कर्मी उन्हें खाकी का रौब दिखाते हुए धमकाने लगे। सिपाहियों ने कार को हाईवे पर खड़ा करके आधा घंटे तक हंगामा किया। जिसे लेकर हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में जब मीडिया कर्मियों के कैमरे चलते देख सिपाही अपनी कार को लेकर वहां से चले गए। बताया गया कि एक सिपाही मैनपुरी जिले में और दूसरा एटा पुलिस लाइन में तैनात है।