फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहर के मोहल्ला कृष्णानगर में भी फैला डेंगू

शहर के मोहल्ला कृष्णानगर में भी फैला डेंगू

Fri, 10 Nov 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कृष्णानगर में भी फैला डेंगू
अस्पताल में बना डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर के आवास विकास मोहल्ले के बाद अब मोहल्ला कृष्णा नगर में एक बार फिर डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। मोहल्ले में छह से अधिक परिवारों में डेंगू से पीड़ित मरीज हैं। जिनका आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर में मातादीन यादव, सोनू यादव, विमलेश कुमार, डीपी यादव, पवन कुमार आदि के घरों में डेंगू से पीड़ित मरीजों की चारपाइयां बिछी हुई हैं। इसके अतिरिक्त मंडी धर्मदास निवासी सुखपाल की पत्नी सुषमा में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। उन्हें परिजनों ने आगरा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वर्तमान में नगर क्षेत्र में ही दो दर्जन से अधिक मरीज डेंगू की चपेट में हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों को उपचार देने के लिए कोई खास कदम नहीं उठा पा रहा है। जिसके कारण मरीजों की संख्या थम नहीं रही है। जनपद में लगातार डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही। पिछले दो माह में जनपद में 100 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं नगर के विभिन्न मोहल्लों में डेंगू के मरीज होने पर शुक्रवार को सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे पर निकली। मोहल्ला राजा का बाग, कृष्णा नगर व कस्बा बरनाहल में टीम के सदस्यों ने भ्रमण कर मरीजों का हाल जाना। दवाइयां भी वितरित कीं। इस टीम में डॉ बाईपी दुबे, डॉ एसपी सिंह, शैलेंद्र कुमार, अरविंद यादव, सत्येंद्र सिंह आदि लोग शामिल रहे।


सीएमओ डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मरीजों की जहां से भी सूचना मिल रही है वहां टीम भेजी जा रही है। अधिकतर मरीज वायरल से पीड़ित मिल रहे हैं, डेंगू जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed