फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राधारानी मंदिर में बाबाओं में चले लाठी-डंडे

राधारानी मंदिर में बाबाओं में चले लाठी-डंडे

Fri, 10 Nov 2017 09:48 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
राधारानी मंदिर में बाबाओं में चले लाठी-डंडे
इन्हीं बाबाओं के बीच हुआ झगड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरसाना (मथुरा)। बरसाने के राधारानी मंदिर में शुक्रवार को शृंगार आरती से पहले दो बाबाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर खूब वार किए गए। इस झगड़े में प्रसाद भी गिर गया था। श्रीजी का विग्रह भी गिरने से बाल-बाल बचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाबाओं को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई झगड़े की फुटेज भी वायरल हो गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह शृंगार आरती के दर्शन से कुछ समय पहले छप्पन भोग पधराया जा रहा था। श्रीजी के विग्रह को गर्भगृह से बाहर जगमोहन में सेवायत गोस्वामी लेकर आने वाले थे। वहां छप्पन भोग की डलिया लगाने के बहाने संजयदास और बालकदास एक-दूसरे से भिड़ गए। एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाने लगे। प्रसाद की टोकरियों को एक-दूसरे को निशाना बनाकर फेंकने लगे। इससे मंदिर में जमीन पर प्रसाद फैल गया। मंदिर सेवायत श्रीजी के विग्रह को लेकर जगमोहन में आने ही वाले थे तभी इनके बीच लाठी-डंडे चलते देखकर वापस गर्भगृह में विग्रह को लेकर आ गए।
विज्ञापन

मंदिर रिसीवर डा. कृष्णमुरारी गोस्वामी ने बताया कि यह दोनों व्यक्ति मंदिर के कर्मचारी नहीं है। यह दोनों मंदिर सेवायतों की चाटुकारिता करके वहां मौजूद रहते हैं। इस तरह के लोगों को मंदिर से बाहर निकालना ही इस समस्या का एकमात्र हल है। सह रिसीवर मनमोहन गोस्वामी ने कहा कि यह दोनों एक दूसरे से भारी ईर्ष्या करते हैं। मंदिर को अखाड़ा बना डाला है। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार भदौरिया ने बताया कि बाबाओं की फुटेज उच्चाधिकारियों के पास भेजी गई हैं। दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed