{"_id":"5a01e6de4f1c1bc9678ba288","slug":"51510074078-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगंज में नामांकन को दिनभर लगी रही कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज में नामांकन को दिनभर लगी रही कतारें
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
लीगंज में नामांकन करते सपा के अध्यक्ष पद के प्रत्यासी साथ में सपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। निकाय चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने का दौर शुरू हो गया है। एटा तहसील में मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं अलीगंज में सपा-बसपा समेत 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किए।
अलीगंज तहसील परिसर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद से सपा उम्मीदवार बबलू अंसारी, नगर पंचायत जैथरा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद गुप्ता और राजा का रामुपर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुहम्मद हाशिम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बबलू अंसारी ने अपना नामांकन पत्र आरओ और एसडीएम महेंद्र सिंह तंवर को सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक रामेश्वरसिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, ब्लाक प्रमुख राजपुर सुबोध यादव, सुभाष शाक्य, असलम खां, मेहरून निशा मौजूद रहे।
अलीगंज से अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी हुमैरा बेगम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, बसपा नेता जुनैद मियां, अली मियां, इंशा बेगम, रहीस जहां बेगम, इदरीश खां, रफत मियां, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। अलीगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों में अशोक गुप्ता, अनीस जहां बेगम, शाह निशार बेगम, राजा का रामपुर से भूपेंद्र सिंह शाक्य, मनोज शाक्य, रीता शाक्य, जैथरा से उदयभान सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, अमरकांत ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
सभासद पद के लिए अलीगंज नगर पालिका परिषद से 23, राजा का रामपुर से आठ और जैथरा 10 सभासदों ने नामांकन दाखिल किए। एटा में मंगलवार अध्यक्ष पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इस दौरान सभासद पद के लिए एटा में आठ, मारहरा में एक, सकीट में 11 और निधौलीकलां मेें दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
एटा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के एक, सभासद के 32, मारहरा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के दो, सदस्य पद के 13, सकीट नगर पंचायत में सदस्य पद के छह, निधौलीकलां नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के दो और सदस्य पद के आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।