{"_id":"59f21d414f1c1b68678b7cce","slug":"51509039425-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्वो सड़क हादसे में नेपाली युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्वो सड़क हादसे में नेपाली युवक की मौत
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात को वोल्वो बस पलटने से हुए हादसे में घायल एक नेपाली युवक की सैफई में मौत हो गई। हादसे में 50 सवारियां घायल हो गईं थीं। पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
बुधवार की रात करीब 9.30 बजे वोल्वो बस दिल्ली से सवारियां लेकर बिहार छठ पूजा के लिए जा रहा थी। बस में करीब 70 से अधिक सवारियां बैठी हुईं थीं। जब बस करहल क्षेत्र में सेवारामपुर कंझरा के पास पहुंची तभी सामने पशुओं का झुंड आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बस पलट गई थी।
इस दौरान गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीकांत झा निवासी नेपाल को सैफई भेजा गया था। सैफई में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अभी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बस चालक घटना के बाद भाग गया था। उसके विरद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।