फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीसीटीवी में कैद गाड़ी से तो नहीं हुआ रेहान का अपहरण

सीसीटीवी में कैद गाड़ी से तो नहीं हुआ रेहान का अपहरण

Sat, 30 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद गाड़ी से तो नहीं हुआ रेहान का अपहरण
डेमो - फोटो : डेमो
कासगंज/ सहावर। रेहान अपहरण कांड में पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट रेहान के पिता इशाक अब स्वयं मामले की छानबीन में जुट गए हैं। उन्होंने गढ़का में लगे सीसीटीवी में बोलेरो गाड़ी कैद होने की फुटेज पुलिस को सौंपी है। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी गाड़ी से रेहान का अपहरण किया गया हो। हालांकि पुलिस वारदात के तीन दिन बाद भी अपराधियों के आसपास भी नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

गढ़का में लगे सीसीटीवी कैमरे में सुबह 7.25 बजे पर एक बोलेरो गाड़ी हसनुपर की ओर आती कैद हुई है। वहीं बालक रेहान का अपहरण भी लगभग 7:30 बजे हुआ। गढ़का से हसनपुर की दूरी मात्र एक किमी है। गाड़ी के शीशे भी अपहरण में प्रयोग आने वाली गाड़ी की तरह काले है। बालक के पिता इशाक का कहना है कि गाड़ी गंजडुडवारा की ओर से आई थी। बच्चों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर वह स्वयं मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस द्वारा बालक को मुक्त कराने में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा। तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक कोई तथ्य नहीं जुटा सकी है। सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने ही पुलिस को उपलब्ध कराई है। अपहरण के बाद गाड़ी नहर के रास्ते से गंजडुडवारा की ओर गई थी। इस कारण वापसी में उसके पुटेज नहीं मिले। रेहान के साथ में छोटा भाई भी था। उसने भी गाड़ी को पहचाना है। पुलिस को फुटेज दिए जा चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस दिशा में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed