फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Mon, 21 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
electricity demo pic
कुसमरा(मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र के पालीवाल धर्मशाला के समीप रविवार को ट्रैक्टर ट्राली से पाइप उतार रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह हरदोई जिला का रहने वाला था। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिवारीजन शव को साथ ले गए।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र में पालीवाल धर्मशाला के समीप बिजली के पोल गाढने का काम चल रहा है। रविवार सुबह जनपद हरदोई के थाना संडीला के गांव सिकरौरी निवासी मजदूर अन्नू वर्मा ट्रैक्टर ट्राली में लादकर लाए गए लोहे के पाइप उतार रहा था। तभी अचानक पाइप उतारते समय पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया।
विज्ञापन


पाइप में दौडे़ करंट की चपेट में आकर अन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य मजदूर इधर उधर भागने लगे। ठेकेदार ने मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन शव को लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed