फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दूसरी के चक्कर में पहली को बोला तलाक..तलाक..तलाक

दूसरी के चक्कर में पहली को बोला तलाक..तलाक..तलाक

Wed, 02 Aug 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
दूसरी के चक्कर में पहली को बोला तलाक..तलाक..तलाक
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले पति ने महिला की पिटाई के बाद तीन बार तलाक कहने के बाद भाग गया। पीड़िता बुधवार को थाने पहुंची तो यहां से उसे महिला थाने जाने को कहा गया। इसके बाद वह महिला थाने पहुंची तो यहां से भी उसे भगा दिया गया।
विज्ञापन


रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गेशनगर पीड़िता रुकईया बेगम ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले मुईनउद्दीन नामक युवक से प्रेम संबंध हो गए थे। करीब दो वर्ष पूर्व दोनों परिवारीजनों की रजामंदी से निकाह कर लिया था। निकाह के दस दिन बाद ही ससुरालीजन दस लाख रुपये की मांग करने लगे। इतनी मांग उसके पिता द्वारा पूरी न करने की बात कहने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह पति मुईनउद्दीन के साथ किराये के मकान में रहने लगी। इसी बीच मुईनउद्दीन एक लड़की से आए दिन फोन पर बात करने लगा। इसका विरोध रुकईया बेगम ने किया तो दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसका मुईन उद्दीन अपनी ममेरी बहन से निकाह करना चाहता है। पीड़िता ने कहा कि चार दिन पूर्व पति मुईनउद्दीन शाम को घर पहुंचा। उससे खाना खाने को कहा तो उसने पिटाई कर तीन बार तलाक कह कर घर से चला गया। पति की खोजबीन में ससुराल पहुंची तो ससुरालीजनों ने उसको घर से भगा दिया। पति के न मिलने पर पीड़िता ने अपनी मां को जानकारी दी। मां के साथ रुकईया बेगम रसूलपुर थाने पहुंची। पुलिस ने महिला थाने भेज दिया। महिला थाने पहुंची पीड़िता को यहां से भी भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला थाने आई थी। उसने तीन तलाक का मामला बताया था लेकिन कानून न होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई। दहेज उत्पीड़न का मामला महिला थाने में दर्ज होता है। इसलिए महिला को महिला थाने भेज दिया गया था। यदि पीड़िता यहां पर तहरीर देगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मुनीष चंद्र कोतवाल रसूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed