फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिविल एन्क्लेव के लिए अगले माह मिलेगी धनराशि

सिविल एन्क्लेव के लिए अगले माह मिलेगी धनराशि

Wed, 19 Jul 2017 01:13 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
सिविल एन्क्लेव के लिए अगले माह मिलेगी धनराशि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। खेरिया हवाई अड्डे के पास सिविल टर्मिनल का कार्य अक्तूबर में शुरू हो सकता है। इसके लिए 15 अगस्त के बाद शासन की ओर से धनराशि आवंटित की जा सकती है। इसके बाद ही जमीन अधिग्रहण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ में नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक ने कई जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। आगरा से उपजिलाधिकारी, सदर रजनीश मिश्रा ने भाग लिया। बैठक से लौटने के बाद उन्होंने बताया कि शेष जमीन अधिग्रहण के लिए शासन की ओर से अगस्त के मध्य में धनराशि जारी हो सकती है। इसके बाद ही खेरिया हवाई अड्डे के पास चिह्नित की गई जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने अक्तूबर में योजना के शिलान्यास के संकेत दिए हैं। बता दें कि पिछले महीने अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने सिविल एन्क्लेव के लिए शासन की ओर से 64.94 करोड़ की धनराशि जुलाई के पहले सप्ताह जारी होने की बात कही थी। मगर, यह धनराशि अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। इसी वजह से सिविल टर्मिनल के लिए जमीन अधिग्रहण का काम पिछले साल अक्टूबर से रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्वीकृति के बाद आगरा के सिविल टर्मिनल की योजना में तेजी आई है। हालांकि शहरवासी ताजनगरी में भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ही मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed