फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   राजीव गांधी नगर में जलभराव, लोग परेशान

राजीव गांधी नगर में जलभराव, लोग परेशान

Mon, 17 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी नगर में जलभराव, लोग परेशान
जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। नगर के बाहरी इलाके में बसे राजीव गांधी नगर में हुए जलभराव से आम आदमी परेशान है। नगर पालिका ने जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है। जलभराव से लोग घरों में कैद हैं। खुली जगह में गंदा पानी भरा होने से बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। जलभराव से बढ़े मच्छरों की रोकथाम के लिए भी कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन


आगरा बाईपास रोड पर शहर के बाहरी इलाके में राजीव गांधी नगर बसा हुआ है। वहां लोगों ने मकान बना लिए हैं। कई खाली प्लॉट हैं। गलियों में जलनिकासी की कोई व्यवस्था तक नहीं है। लोगों के मकानों के बाहर खाली जगह में पानी भरा हुआ है। जलभराव से आम आदमी परेशान है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद हुए जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा लोगों को सता रहा है। खुली जगह में गंदा पानी भर जाने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है। बिजली जाने पर लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन


मोहल्लावासी नीलेश कुमार का कहना है पिछले 15 दिनों से जलभराव हो गया है। शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। खाली प्लॉटों में हुए जलभराव से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ऊषा देवी का कहना है उनके मकान के सामने 15 दिन से पानी भरा हुआ है। वह अपने घर में कैद होकर रह गई हैं। घर से बाहर निकलने के लिए पड़ोसियों की छतों से होकर जाना पड़ता है। रात के समय अगर जाना है तो संभव ही नहीं है। सुमन कुमारी का कहना है लगभग पूरे मोहल्ले में चारों ओर जलभराव होने से मच्छर बढ़ गए हैं। मच्छरों के प्रकोप से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका तथा स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की है। एडीएम बीराम का कहना है जलभराव से लोगों को निजात दिलाने के लिए जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका तथा स्वास्थय विभाग की टीमें मौके पर भेजकर जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed