{"_id":"596909ba4f1c1b3d508b471c","slug":"51500055994-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर को ठगने के मामले में पुलिस ने लगाई एफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नर को ठगने के मामले में पुलिस ने लगाई एफ
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
gold
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। धर्म परिवर्तन कराकर मथुरा के किन्नर से निकाह करने और फिर लाखों के गहने-नगदी लेकर रामपुर का युवक भाग निकला था। मामले में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
थाना हाईवे क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी किन्नर काजल के पास आकर रामपुर के सुहावा निवासी समीर उर्फ मगरुम रहने लगा था। उसने किन्नर काजल को प्यार के झांसा देकर शादी के लिए राजी किया। इसके लिए मुस्लिम युवक ने किन्नर का धर्म परिवर्तन कराया। फिर 10 जनवरी 2017 को ब्रह्मपुरी कालोनी में निकाह कर लिया।
इस निकाह में युवक के परिजन भी मौजूद रहे। इस निकाह में पांच लाख रुपए मुकर्रर हुए। निकाह के बाद युवक तीन महीने तक तो किन्नर के साथ रहा। इसके बाद मौका पाकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
शादियों से लौटी किन्नर युवक को न पाकर दंग रह गई। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर पीड़ित किन्नर ने थाना हाईवे में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें दो लाख रुपये के गहने, नगदी ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित किन्नर की माने तो हाईवे पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि मामले में एफआर लग गई है।