{"_id":"5fcba1258ebc3ecfae08d06f","slug":"510th-festival-vrindavan-news-agr4707133125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाइयां सुकल समोखन के ग्रह प्रगटे श्रीहरिरराम व्यास सुखदाई..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बधाइयां सुकल समोखन के ग्रह प्रगटे श्रीहरिरराम व्यास सुखदाई..
विज्ञापन
प्राकट्योत्सव पर बधाई गायन करते हुए समाजी
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। श्रीव्यास पंचमी के उपलक्ष्य में विशाखासखी के अवतार, हरित्रयी के आचार्य संत रसिक शेखर अनन्य शिरोमणि श्री हरिराम व्यास के 510वां प्राकट्योत्सव धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। प्रात:काल स्वामी हरिराम व्यास जी की समाधि पर पंचगव्य से दूध, दही, शहद, बूरा, इत्र आदि जड़ी बूटियों एवं सप्त नदियों के जल के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य महाभिषेक कराया गया।
प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में ठाकुर युगलकिशोर जी महाराज का विभिन्न फूलों से सुसज्जित एवं विशेष फूलबंगला सजाया गया। गुलाबी पोशाक धारण ठाकुर युगलकिशोर प्रियाजू संग भक्तों को दर्शन दे रहे थे।
इसके बाद समाज गायन में व्यासजी महाराज के जन्मोत्सव की बधाइयां सुकल समोखन के ग्रह प्रगटे श्रीहरिररामव्यास सुखदाई..., श्रीजुगलकिशोर किशोरीजू कौ पीक मात्र अधिकारहि पाई... आदि श्रीहरिराम व्यासजी महाराज द्वारा रचित श्रीव्यासवाणी के रसमय पदों पर गायन किया गया। सेवायत घनश्याम किशोर गोस्वामी, जयकिशोर गोस्वामी ने मुखिया, समाजियों एवं रसप्रेमियों का अंगवस्त्र, माला, चंदन एवं सुगंधित द्रव्य प्रदान कर किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्रीराधावल्लभ सम्प्रदायाचार्य गोस्वामी मनोज कुमार महाराज, मुखिया रसिकदास, मुखिया रूपकिशोरदास, संत रसिक माधव दास, उपेंद्र किशोर गोस्वामी, ब्रजेंद्र मोहन गोस्वामी, चंद्रप्रकाश शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, रामनारायण ब्रजवासी, नीरज पाठक, हेमकिशोर गोस्वामी, कुमुद गोस्वामी, श्रीहरिकिशोर गोस्वामी, संदीप ब्रजवासी, चंद्रकिशोर गोस्वामी, हितकिशोर गोस्वामी, ललितकिशोर गोस्वामी, उत्कर्ष किशोर गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।