फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   51 kg silver cow will do dugdha abhishek of Sri Krishna on Janmashtami

कृष्ण जन्माष्टमी 2018: 51 किलो चांदी की गाय 51 किलो दूध से करेगी कान्हा का अभिषेक

Wed, 29 Aug 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 29 Aug 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
51 kg silver cow will do dugdha abhishek of Sri Krishna on Janmashtami
चांदी का गाय - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन सितंबर को 51 किलो चांदी की गाय 51 किलो दूध से कान्हा का अभिषेक करेगी। इससे पूर्व गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान किया जाएगा। जयपुर में बनवाई गई इस कामधेनु गाय में सोने से इन देवताओं के विभिन्न स्वरूप उकेरे गए हैं।
विज्ञापन


कहते हैं कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। इसी को ध्यान में रख दो वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने इस गाय का निर्माण कराया। संस्थान सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि अभिषेक के लिए जन्मस्थान की गोशाला में रह रहीं 150 गायों के दूध का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसे चांदी की कामधेनु गाय में भरा जाएगा, जिसकी एक बार की क्षमता करीब 51 किलोग्राम है। यह सेमी ऑटोमेटिक है, जिसका बटन दबाते ही उसके थनों से निकले दूध से स्वत: ही अभिषेक शुरू होगा। बताया कि प्रयास यही है कि अभिषेक में अधिकाधिक गोशाला की सामग्री का प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 kg silver cow will do dugdha abhishek of Sri Krishna on Janmashtami
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर तैनात सुरक्षा बल का जवान - फोटो : अमर उजाला
संस्थान द्वारा एक ट्रक भरकर बीकानेर से देशी घी मंगवाया गया है। 200 टीन इस देशी घी की मात्रा करीब तीन हजार किलो बताई गई है। इसका प्रयोग प्रसाद वितरण के लिए बन रहे लड्डुओं में किया जा रहा है।

मथुरा, वृंदावन में चौकसी बढ़ाई

मथुरा में जन्माष्टमी तीन सितंबर को मनाई जाएगी। भगवान के जन्म की लीला देखने के लिए लोगों का आना एक सितंबर से शुरू हो जाता है। देश भर से लोग पहुंचते हैं। प्रशासन ने भी उसी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

सुरक्षा के मद्देनजर मथुरा और वृंदावन को 16 सेक्टर में बांटा गया है। जन्मस्थान को ही सुरक्षा के लिहाज से सात सेक्टर में बांटकर ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी मंदिरों पर एक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की तैनाती की जा रही है। 

प्रमुख मंदिरों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी

मथुरा के साथ गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, गोकुल और महावन में प्रमुख मंदिरों पर मजिस्ट्रेट लगाए जा रहे हैं। जन्मस्थान के रेड जोन को सात सेक्टर में
बांटा गया है। हर सेक्टर पर पुलिस रहेगी। मंदिरों के आसपास भारी पुलिस लगाई जा रही है। 

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। दो सितंबर से चार सितंबर तक ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। भीड़ बढ़ने पर कई मार्गों
पर भारी वाहनों को भी रोका जा सकता है। वृंदावन में भी ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।  

जन्माष्टमी पर बढ़ाए जाएंगे ट्रेनों के फेरे

वहीं जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे भी यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करेगा। झांसी और ग्वालियर से आगरा तक आने वाली पैसेंजर ट्रेनों को मथुरा तक विस्तार
दिया जाएगा। भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेन भी चलाई जाएगी।

ट्रेनों को विस्तार दिए जाने के लिए स्टेशन डायरेक्टर ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिख दिया है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की
सुविधा के लिए स्टेशन पर साफ सफाई के बेहतर इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए हैं। पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed