फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50th Shaheed Mela will start from January 23

50 वां शहीद मेला 23 जनवरी से शुरू होगा

Sun, 09 Jan 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
50th Shaheed Mela will start from January 23
मैनपुरी। बेवर में शहीदों की याद में लगने वाला शहीद मेला 23 जनवरी से शुरू होगा। 10 फरवरी तक चलने वाले शहीद मेले में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने का शहीद मेला समिति ने निर्णय लिया है। 50 वें शहीद मेले के पोस्टर का राज्यपाल द्वारा लखनऊ में विमोचन हो चुका है।
विज्ञापन

शहीद मेला समिति के प्रबंधक राज त्रिपाठी ने बताया कि शहीद मेला समिति के तत्वावधान में 23 जनवरी से 10 फरवरी तक लगने वाले शहीद मेले के आयोजन के लिए समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। शहीद मेला का 50 वां वर्ष होने के कारण इस बार धूमधाम से मेला लगना था। मेला तो लगेगा ही भले ही सांकेतिक रूप में लगाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेवर आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारी छात्र कृष्ण कुमार, सीताराम गुप्ता, जमुना प्रसाद त्रिपाठी की शहादत की याद में लगने वाले मेले में होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन पर समीक्षा की जा रही है। शहीद मेला समिति द्वारा 50 वें शहीद मेले के आयोजन के लिए अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रमों के आयोजन पर भी समिति द्वारा विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed