{"_id":"6956a1ee96650d94680300ef","slug":"50-thousand-tourist-visited-taj-mahal-on-new-year-day-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: नए साल पर ताजमहल में उमड़ी भीड़, दिनभर लगी रही कतार; 50 हजार पर्यटकों ने किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: नए साल पर ताजमहल में उमड़ी भीड़, दिनभर लगी रही कतार; 50 हजार पर्यटकों ने किया दीदार
Thu, 01 Jan 2026 10:15 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:15 PM IST
सार
नव वर्ष के पहले दिन ताजमहल पर्यटकों से गुलजार रहा। सुबह से शाम तक ताज का दीदार करने के लिए भीड़ उमड़ती रही। साथ ही आगरा किला पर भी पर्यटकों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
ताजमहल पर भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए देश-विदेश से 50 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। जहां एक तरफ ठिठुरन, गलन और बूंदाबांदी और घने कोहरे ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरी ओर विश्व धरोहर ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर पर्यटकों से गुलजार हो गया।
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सैलानियों की कतारें लग गईं। सुबह 11 बजे के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। प्रवेश के लिए पर्यटकों को काफी इंतजार करना पड़ा। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि नए साल पर पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। इसलिए पहले से भीड़ को देखते हुए इंतजाम कर लिए थे।
एक दर्जन से अधिक पर्यटक बिछुड़े
ताजमहल पर बृहस्पतिवार को भीड़ अधिक होने पर पश्चिमी गेट पर देवरी रोड की 5 वर्षीय एलेन, बंगाल के विवेक आनंद सिन्हा, दिल्ली की प्रतिभा गुप्ता, ताजगंज के इमरान खान, रामबाग की संगीता, मथुरा की सुमन, ग्वालियर के 10 वर्षीय आर्यन, कुबेरपुर की मानसी और संध्या को ताज सुरक्षा पुलिस के एसआई शिवराज सिंह ने परिजन से मिलवाया। आगरा किला में एंट्री के लिए पर्यटकों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। पर्यटकों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना से अधिक रही।