{"_id":"666737d42775275ad8022c56","slug":"50-thousand-rupees-were-stolen-by-breaking-the-grill-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118796-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जंगला तोड़ कर 50 हजार रुपये किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जंगला तोड़ कर 50 हजार रुपये किए चोरी
Mon, 10 Jun 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा औंछा स्थित गल्ला मंडी स्थित एक दुकान का जंगला तोड़ कर चोर ने अंदर प्रवेश किया। अलमारी में रखी 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
औंछा निवासी आढ़ती अवधेश कुमार की दुकान गल्ला मंडी में स्थित है। रविवार को वह रोजना की तरह आढ़त को बंद करने के बाद घर आ गए थे। रात में किसी समय चोर ने दुकान में लगे जंगला को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया। चोर ने अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ने के बाद उसमें रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सोमवार की सुबह जब अवधेश दुकान पर पहुंचे तो जंगला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अलमारी भी खुली पड़ी थी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। आढती ने करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।