फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 thousand prize dismissed cop arrested in police encounter in agra

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 50 हजार का इनामी बर्खास्त सिपाही, कालेज प्रबंधक पर किया था हमला

Mon, 22 Apr 2019 11:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
50 thousand prize dismissed cop arrested in police encounter in agra
पुलिस हिरासत में इनामी बर्खास्त सिपाही और उसके साथी - फोटो : अमर उजाला
हाथरस के बदमाश बर्खास्त सिपाही विनोद जाट ने सोमवार को दयालबाग में कालेज प्रबंधक मुनीष कुमार गौतम के घर में घुसकर हमला बोला। उन पर दो फायर किए। इसमें प्रबंधक बच गए। कालोनी के लोगों के जुटने पर आरोपी भागने लगे। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने घेराबंदी करके सात आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें विनोद जाट भी शामिल है। इनके पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए। दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


उमा विहार, दयालबाग निवासी मुनीश कुमार गौतम विसावर, सादाबाद (हाथरस) में एचपी सिंह कृषि इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। उनका आरोप है कि कालेज प्रबंधक का पद छोड़ने के लिए उन्हें कई बार धमकी मिल चुकी हैं। इस संबंध में हाथरस पुलिस को जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर तकरीबन 2.50 बजे वह घर में बैठे हुए थे। तभी बिना नंबर की टीयूवी और वैगनआर कार से सात-आठ लोग आ गए। एक ने खुद को विनोद जाट बताया। एक का परिचय अजीत के रूप में दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हथियार निकालकर एक के बाद एक दो फायर किए। इसमें मुनीश कुमार गौतम बाल-बाल बच गए। इससे घर में अफरातफरी मच गई। आरोपी प्रबंधक पद नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर कालोनी के लोग जुट गए। इस पर गाड़ियों से भागने  लगे।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके सात आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें विनोद जाट भी शामिल है। कालेज प्रबंधक की तहरीर पर बलवा, चौथ मांगने, घर में घुसकर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

मुनीश कुमार गौतम मूलरूप से विसावर, हाथरस के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह अगस्त 2018 के चुनाव में कालेज प्रबंधक चुने गए थे। कालेज में पूर्व में गांव के ही एक व्यक्ति प्रबंधक थे। मगर, वह चुनाव हार गए। उनका भतीजा अजीत है। वह उनको पद छोड़ने के लिए लगातार धमकी दे रहा है। वह विनोद जाट का दोस्त है। 15 अगस्त 2018 को कार्यक्रम नहीं करने की धमकी दी थी। तब उन्होंने पुलिस अधिकारियों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी।

इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा अजय कौशल ने बताया कि विनोद जाट निवासी गांव महामुनी, मुरसान, अलीगढ़ पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका है।

हाल में झांसी के व्यापारी को अगवा कर करोड़ों की फिरौती मांगने में उसका नाम सामने आया था। वह बर्खास्त सिपाही है। उसे हाथरस पुलिस ने जेल भेजा था। वह अजय जडेजा गैंग का सदस्य है। 

विनोद के साथ ही संतोष निवासी हाथरस, राजू चाहर निवासी कागारौल, विष्णु कुमार सिंह निवासी नेहरू नगर, हर्ष गौतम, उमा निवासी गांव कचौरा (अछनेरा), महेश चौधरी निवासी दरगवां (हाथरस) हैं। उनके पास से छह तमंचे और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। उनके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक कालेज प्रबंधक की ओर से, दूसरा पुलिस मुठभेड़ का दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed