{"_id":"6166e2e5cfca4d322270c9e0","slug":"50-dengue-positive-came-out-in-the-investigation-of-district-hospital-mainpuri-news-agr511299029","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की जांच में निकले 50 डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की जांच में निकले 50 डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की जांच में 50 मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले। जिला अस्पताल में 857 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 67 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 857 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें 400 से अधिक मरीज बुखार की चपेट में थे। जिला अस्पताल में बुधवार को 96 मरीजों की डेंगू जांच कराई गई] जिसमें से 50 लोग डेंगू पॉजिटिव निकले। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 67 मरीजों को बुधवार को भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने कहा कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को हर संभव उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकतर मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं।
------
18 स्थानों पर लगा शिवर
बुधवार को जिले के 18 स्थानों पर बुखार के मरीजों की सूचना पर सीएमओ डॉ.पीपी सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में मरीजों को जांच के साथ उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने बताया कि जहां से भी बुखार के मरीजों की सूचना मिल रही है वहां टीम भेजकर उपचार दिलाया जा रहा है।