फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   50 CCTV cameras installed because of buffaloes they will be monitored all the time know the reason

UP: भैंसों की वजह से लगवाए जा रहे 50 सीसीटीवी कैमरे, हर समय होगी इनकी निगरानी...जानें वजह

Thu, 16 May 2024 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 May 2024 01:01 PM IST
सार

आगरा में यमुना किनारे भैंसों की वजह से 50 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इनसे निगरानी की जाएगी कि कहीं भैंस यमुना में तो नहीं गई हैं। इसके साथी ही यमुना में कूड़ा-कचरा जलने, कपड़े धोने व आगजनी की घटनाएं रोकने में भी इनसे मदद मिलेगी।

 

विज्ञापन
50 CCTV cameras installed because of buffaloes they will be monitored all the time know the reason
यमुना में नहाती भैंसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की यमुना में भैंस गई तो तीसरी आंख उसे देख कर कैमरे में कैद कर लेगी। कूड़ा-कचरा डालने, जलाने, कपड़े धोने और आगजनी की घटनाएं रोकने के लिए यमुना के घाटों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इन्हें नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। कमांड सेंटर से नदी में हो रही हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यमुना में भैंस को नहलाने, धोबीघाट बनाने, कूड़ा-कचरा डालने पर प्रतिबंध है। अनुश्रवण समिति की बैठक में बार-बार यह मुद्दा उठता है। प्रतिबंध प्रभावी नहीं हो पा रहा। दूसरी तरफ पिछले 15 दिनों में यमुना में कूड़ा-कचरा और सूखी झाड़ियों में आग लगाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिनका संज्ञान लेकर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने यमुना की निगरानी के लिए कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 

पहले चरण में 15 कैमरे लगाए जाएंगे। शुरुआत हाथी घाट और ताजमहल के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट से होगी। फिर ग्यारह सीढ़ी घाट, कैलाश घाट, पोइया घाट और बल्केश्वर आदि घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। जिन्हें स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा। यहां कैमरों से नदी में हो रही हर स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी।

इसलिए पड़ी जरूरत
 यमुना नदी में हो रही गतिविधियों के बारे में कोई भी विभाग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हो रहा। नगर निगम और सिंचाई विभाग में तालमेल नहीं। उधर, आगजनी से लेकर भैंस को नहलाने वालों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसलिए कैमरे लगाने की जरूरत पड़ी।

 

सज रहीं जुए की फड़
यमुना नदी की तलहटी में जुआरियों की फड़ सज रही है। नशाखोरी से लेकर तमाम अनैतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। रिवर पुलिस निष्क्रिय है। यमुना भक्तों, नदी के पास जाने वाले संभ्रांत लोगों की आस्था प्रभावित होती है। अवैध गतिविधियों पर थाना पुलिस रोक नहीं लगा पा रही।

निगरानी होगी आसान
स्मार्ट सिटी लिमिटेड  की अध्यक्ष व मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि  यमुना नदी में अलग-अलग घाटों पर 50 कैमरे लगाए जाएंगे। निगरानी में आसानी होगी। कैमरों को स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed