{"_id":"649acb36158d3b8b9a039989","slug":"5-cases-settled-in-pre-trial-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-36-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्री ट्रायल में 5 मुकदमे निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्री ट्रायल में 5 मुकदमे निस्तारित
Tue, 27 Jun 2023 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
प्री ट्रायल में 5 मुकदमे निस्तारित
मैनपुरी। स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में मंगलवार को बिजली चोरी के मुकदमों की प्री ट्रायल सुनवाई हुई। 15 मुकदमों की सुनवाई करके पांच मुकदमे आपसी समझौते से निस्तारित किए गए।
विद्युत वितरण खंड प्रथम शहरी क्षेत्र के बिजली चोरी के 15 मुकदमों की स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने सुनवाई की। सुनवाई करके पांच मुकदमों को निपटाया गया। बिजली विभाग के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमों का निस्तारण हुआ। बिजली विभाग ने 21313 रुपये राजस्व के रूप में जमा कराए। अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार, लेखाकार अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र, सुरेश यादव, चंद्रहास यादव मौजूद रहे। बिजली विभाग के अधिवक्ता ने बताया कि 13 जुलाई को विद्युत वितरण खंड द्वितीय क्षेत्र के बिजली चोरी के मुकदमों का प्री ट्रायल में निस्तारण किया जाएगा। संवाद