फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   49 colleges recieve notice

49 कालेजों को जारी किया नोटिस

Wed, 01 Jan 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
49 colleges recieve notice
मैनपुरी। जिले के सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्य भी जिला विद्यालय निरीक्षक निरीक्षक के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने जिले के 49 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है
विज्ञापन

।तीन दिसंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए थे कि अपने-अपने कॉलेजों के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को नामांकन फार्म भरकर 25 दिसंबर तक जमा करा दें, लेकिन 53 में से 49 कॉलेजों ने फार्म जमा नहीं कराए। इन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी किया कि एक सप्ताह में कॉलेज संचालक अपने-अपने कॉलेजों के शिक्षकों तथा कर्मचारियों के नामांकन फार्म भरकर उनके कार्यालय में जमा करा दें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को तीन दिसंबर को ही नामांकन फार्म भरवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया है। संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। ध्यान न देने पर आगे विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed