{"_id":"690b8e22608c78c84705e173","slug":"48-colleges-warned-for-not-forwarding-scholarship-data-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-148356-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्रवृत्ति डाटा फॉरवर्ड नहीं करने वाले 48 कॉलेजों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्रवृत्ति डाटा फॉरवर्ड नहीं करने वाले 48 कॉलेजों को चेतावनी
Wed, 05 Nov 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कई बार चेतावनी के बाद भी जिले के कॉलेज संचालक और प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति योजना पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले के 48 कॉलेजों ने एक दिन शेष रहते चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के आवेदन फॉरवर्ड नहीं किए हैं। इन कॉलेजों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने चेतावनी दी है। यदि आज तक इनके आवेदन फॉरवर्ड नहीं किए जाते हैं तो जिले के 4000 से अधिक छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने पत्र भेजकर जानकारी दी है, कि जिले के 35 कॉलेजों ने कक्षा 11 और 12 के लगभग 1800 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित नहीं किए हैं। जबकि कक्षा 9 और 10 के 48 कॉलेजों ने करीब 2200 छात्र-छात्राओं के आवेदन अग्रसारित नहीं किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है, कि हर हाल में छह नवंबर की शाम चार बजे तक अवशेष आवेदन फाॅरवर्ड करें। अन्यथा की स्थिति में किसी भी कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित कॉलेजों की सूची व्हाट्सएप ग्रुप पर जारी कर दी गई है। सूची में अपनी स्थिति के देखकर आवेदन फॉरवर्ड कराना सुनिश्चित करें।