फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   47 shocks in 27 hours

27 घंटे में 47 बार डोली धरती

Mon, 27 Apr 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 27 Apr 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
धरती के नीचे मची उथल-पुथल ने नेपाल के साथ उत्तर प्रदेश में भी कई जगह तबाही मचा दी। यह हलचल भी ऐसी है कि एक, दो बार नहीं, बल्कि 27 घंटे में 47 बार हुई है। शनिवार पूर्वाह्न 11:41 से रविवार दोपहर 2.16 बजे तक कुल 47 बार नेपाल में भूकंप आया है। इसमें शनिवार को 39 बार और रविवार को आठ बार भूकंप के झटकों ने तबाही मचाई। आगरा में रविवार को कुल दो बार झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 7:18 बजे पर भूकंप की शुरुआत हुई, जो लगातार अंतराल पर आते रहे, लेकिन सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया 12:39 बजे, जो रिक्टर पैमाने पर 6.9 पर मापा गया। आगरा में इसका झटका तेजी से महसूस हुआ। दोपहर में भूकंप के झटकों से दहशत में आए लोग बाहर निकल आए। शनिवार के झटकों से दहशत में आए लोग रविवार को झटकों के आने पर और ज्यादा खौफ में आ गए। इसके बाद दोपहर 1:04 बजे फिर झटका महसूस हुआ। इस झटके को बहुमंजिला इमारतों पर ज्यादा महसूस किया गया। दरअसल, शनिवार को 39 बार भूकंप रिकार्ड किया गया था, जिसमें आगरा में दो बार झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed