{"_id":"575b23db4f1c1bca389c6d6e","slug":"46-cross-by-rain-and-cold-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 पार मौसम को बारिश ने किया ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 पार मौसम को बारिश ने किया ठंडा
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 11 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Time, Quality, Innovation Emphasise exporter '
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 डिग्री की आई गिरावट चिलचिलाती गर्मी से राहत
46.3 डिग्री अधिकतम तापमान
28.5 डिग्री न्यूनतम तापमान
46 डिग्री पारा शाम पांच बजे
40.4 डिग्री हुआ बादल छाने पर
28.5 डिग्री रह गया बारिश के बाद
3.2 मिमी रिकार्ड हुई बारिश
64 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी
बारिश की बूंदों ने शुक्रवार को गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए। शुक्रवार दोपहर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन शाम को आई आंधी और बारिश ने चंद पलों में ही लोगों को राहत पहुंचा दी। शाम पांच बजे जहां पारा 46 डिग्री पर था, वहीं बारिश के बाद यह 28.5 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, लेकिन दोपहर में गर्मी बनी रहेगी।
शुक्रवार सुबह बादल छाए और बूंदाबांदी भी हुई, लेकि न उसके बाद फिर तेज धूप निकली और 11:30 बजे के बाद पारा 44 डिग्री को पार कर गया। मानो आसमान से दोपहर भर अंगारे बरसे। अपराह्न तीन बजे के बाद तो पारा 46.3 डिग्री पर पहुंच गया। तन झुलसाने वाली गर्मी में शाम छह बजे के बाद बादल छा जाने से राहत मिली। आंधी के बाद करीब आधा घंटे तक बारिश से तापमान में कमी आई। शुक्रवार को 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बिजौली में पेड़ गिरने से एक घायल
आगरा। शुक्रवार शाम को आंधी-बारिश के दौरान शहर से देहात तक कई जगह पेड़ टूट गए और होर्डिंग धराशाई हुए। किरावली, अछनेरा, बाह, एत्मादपुर, बरहन, पिनाहट, जैतपुर में विद्युत पोल और पेड़ टूटकर गिर गए। एत्मादपुर, बरहन में देर रात तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजौली में नीम का पेड़ टूटकर गिरने से बिजौली निवासी मुरली सिंह घायल हो गए।