फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   45.20 lakh loan taken from fake documents

Agra News: फर्जी दस्तावेज से ले लिया 45.20 लाख लोन

Sun, 25 Aug 2024 05:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
45.20 lakh loan taken from fake documents
आगरा। सदर थाना क्षेत्र के दंपती शमसाबाद रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ाैदा से फर्जी दस्तावेज के आधार 45.20 लाख का होम लोन ले लिया। किस्त जमा न होने पर जांच की गई, तब पता चला कि जमीन और मकान पर तो किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है। पुलिस के सुनवाई न करने पर बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। अदालत के आदेश पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक संजय यादव ने प्रार्थनापत्र में बताया कि देवरी रोड नगला वृंदावन सदर निवासी मनोज कुमार और उनकी पत्नी संजू देवी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर दिसंबर 2018 में 45.20 लाख का होम लोन लिया। एक भी किस्त जमा नहीं की। टीम भेजकर जमीन के बारे में जानकारी की गई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि वह जमीन तो पहले ही बिक चुकी है। आरोपी दंपती ने धोखाधड़ी कर बैंक से लोन स्वीकृत करा लिया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed