फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   45 candidates got counseling for admission in BBA

बीबीए में प्रवेश के लिए 45 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई

Thu, 04 Aug 2022 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
45 candidates got counseling for admission in BBA
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित सेठ पद्मचंद जैन प्रबंध संस्थान के बीबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बुधवार को 45 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई गई। पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए 180 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दूसरे चरण की काउंसिलिंग पांच अगस्त को कराई जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि बीबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभी तक संस्थान को 400 आवेदन मिले हैं। मेरिट के आधार पर पहले 180 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पांच अगस्त को नीचे की मेरिट वाले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियाें को प्रवेश के लिए फीस जमा कराने के लिए ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया गया। कुछ अभ्यर्थियों ने निदेशक के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि फीस जमा करने के लिए जो लिंक दिया गया वह खुल नहीं रहा है। निदेशक ने अभ्यर्थियों को जल्द लिंक खुलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed