फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   43 handpump not working in mainpuri

खराब हैंडपंप सही नहीं हुए तो होगी परेशानी

Fri, 11 Feb 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
43 handpump not working in mainpuri
11एमएनपी-22-देवी रोड पर लगा खराब हैंडपंप - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। तापमान बढ़ने के साथ पानी की मांग बढ़ने लगी है। दूसरी ओर शहर में लगे हैंडपंप जगह-जगह खराब हैं। कई जगह रसूखदारों ने हैंडपंप में सबमर्सिबल डाल रखी है। हैंडपंपों को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही मरम्मत नहीं कराई गई तो पानी के लिए लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में 555 इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए हैं। अधिकांश स्थानों पर लगे हैंडपंप खराब हैं। किसी में कम पानी आता है तो किसी में गंदा पानी आता है। कई हैंडपंप रीबोर होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के चलते नगर क्षेत्र में हैंडपंपों पर दबंगों ने कब्जा करके में सबमर्सिबल तक डाल ली है, जिससे यह हैंडपंप शो पीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

पालिका के अनुसार 43 हैंडपंप खराब
नगर पालिका क्षेत्र में अभिलेखों के अनुसार 555 सरकारी हैंडपंप लगे हैं, जिसमें से 43 हैंडपंप खराब हैं। आठ हैंडपंप रीबोर होने की हालत में हैं। नगर पालिका सर्वे कराने के बाद खराब हैंडपंपों को सही कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड
रोडवेज बस स्टैंड पर लगा सरकारी हैंडपंप दो महीने से खराब है। हैंडपंप में लगा हत्था तक लोग उखाड़ ले गए हैं। यात्रियों को पीने के पानी के लिए या तो दूर तक जाना पड़ता है, या फिर दुकानों से पानी की बोतल और पाउच खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है।
देवी रोड, कच्चा आढ़ती स्कूल के पास
देवी रोड पर कच्चा आढ़ती स्कूल के पास लगा सरकारी हैंडपंप तीन महीनों से खराब चल रहा है। इस हैंडपंप से आसपास के घरों में रहने वाले लोग पानी भरते थे। हैंडपंप खराब होने से लोगों को आधा किलोमीटर दूर लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है।

गर्मी में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। लोगों के लिए सरकारी हैंडपंप बहुत बड़ा सहारा होते हैं। खराब हैंडपंप सही होने चाहिए।
अनुज श्रीवास्तव, मिश्राना
गर्मी शुरू हो गई है। गर्मी में पानी की मांग बढ़ जाती है। नगर पालिका क्षेत्र में लगे खराब हैंडपंप गर्मी से पहले सही कराए जाने चाहिए।
मनोज मिश्रा, ताल दरवाजा
नगर पालिका क्षेत्र में लगे कई सरकारी हैंडपंप तो शोपीस बने हुए हैं। महीनों से खराब चल रहे हैंडपंपों को सही नहीं कराया गया है।
अनुज चतुर्वेदी, चौथियाना
आम आदमी की सहूलियत के लिए लगवाए गए हैंडपंपों का समय समय पर निरीक्षण होना चाहिए। उनमें लगी सबमर्सिबल हटवाई जाएं।
राकेश चतुर्वेदी, लाल मठिया
नगर पालिका क्षेत्र में सर्वे कराने के बाद गर्मी से पूर्व ही खराब हैंडपंप सही कराए जाएंगे। लोगों को गर्मी में पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जो हैंडपंप रीबोर होने हैं उनके लिए कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा।
लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed