फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   4200 consumers relief from extension of OTS

ओटीएस की तारीख बढने से 4200 उपभोक्ताओं को राहत

Thu, 01 Apr 2021 05:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
4200 consumers relief from extension of OTS
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इससे चार हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब उन्हें फाइनल बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय मिल गया है। बकाएदार भी नवीन पंजीकरण भी करा सकेंगे।
विज्ञापन

ओटीएस योजना में जनवरी 2021 तक के बकाया बिल पर सौ प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने 31 मार्च अंतिम तारीख निर्धारित की थी। योजना में पंजीकरण कराने वाले कुल 28940 उपभोक्ताओं में से 4200 उपभोक्ताओं ने फाइनल बिल जमा नहीं किया था।
विज्ञापन

इससे उनका पंजीकरण निरस्त हो जाता। लेकिन शासन ने एक बार फिर अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी है। साथ ही ऐसे उपभोक्ता जो पंजीकरण कराने से छूट गए थे उन्हें भी पंजीकरण कराने के लिए समय मिल गया है। अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल ने अधिक से अधिक बकाएदारों से योजना में पंजीकरण कराकर बिल जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed