फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   42 medicines ranging from fever-cough to cancer are fake big revelation in investigation of drug department

UP: बुखार-खांसी से लेकर कैंसर तक की ये 42 दवाएं नकली...औषधि विभाग की जांच में बड़ा खुलासा; कैसे करें पहचान

Tue, 26 Aug 2025 08:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 08:23 AM IST
सार

आगरा में हे मां मेडिको के यहां छापे के दौरान बुखार-खांसी से लेकर कैंसर तक की नकली दवाएं पकड़ी गई हैं। ये दवाएं मर्ज पर बेअसर होती हैं। इनको बड़े पैमाने पर कहां-कहां खपाया जा रहा है, इसकी भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
42 medicines ranging from fever-cough to cancer are fake big revelation in investigation of drug department
दवाएं - फोटो : Freepik.com

विस्तार

दवा माफिया जुकाम-खांसी से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक दवाओं को भी नकली बना रहे हैं। इसके चलते ये मर्ज पर बेअसर हैं। अभी तक हिमाचल प्रदेश में बनवाकर आगरा से इनका काला कारोबार हो रहा था। एसटीएफ की जांच में अब तमिलनाडु और पुडुचेरी से इस खेल की तार जुड़ गए हैं। इनको बड़े पैमाने पर कहां-कहां खपाया जा रहा है, इसकी भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


 

एंटीबायोटिक समेत कई तरह की नकली दवाएं बरामद
फव्वारा पर हे मां मेडिको के यहां से जुकाम, खांसी, एंटी एलर्जी, एंटीबायोटिक समेत कई तरह की नकली दवाएं बरामद की गई हैं। इन दवाओं को तमिलनाडु के चेन्नई और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से मंगवाई जा रहा था। इनको लखनऊ के पते पर मंगवाकर आगरा में भंडारण कर कई प्रदेशों में खपाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में पकड़े गए नकली कफ सिरप
इससे पहले भी आगरा में नकली कफ सिरप, एंटीबायोटिक, बुखार-खांसी, मधुमेह, कैंसर, किडनी की भी नकली दवाओं का काला कारोबार पकड़ा जा चुका है। औषधि विभाग की जांच में बीते एक साल में 80 नमूने फेल हो चुके हैं, जिसमें 42 दवाएं नकली मिली हैं। 
विज्ञापन

40 से अधिक दवाएं नकली मिलीं
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि टीम ने छापा मारकर अवैध फैक्टरियां पकड़ते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं। विभाग की जांच में 40 से अधिक दवाएं नकली मिली हैं, इनके विक्रेताओं पर केस भी चल रहा है।

 

पहचान करना मुश्किल
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि आम लोगों के लिए नकली दवाओं की पहचान करना बेहद मुश्किल है। क्योंकि इन दवाओं की पैकिंग हूबहू असली की तरह की जाती है। 
 

कोतवाली के बाजार से पूरा खेल
शहर में नकली और सैंपल दवाएं कई बार पकड़ी जा चुकी हैं। कोतवाली के बाजार से पूरा खेल चलता है। सिकंदरा और जगदीशपुरा में नकली दवाओं की फैक्टरी पकड़ी गई थी। गोदाम तक पर कार्रवाई की जा चुकी है। पंजाब, दिल्ली और राजस्थान की टीमें आगरा में छापेमारी कर चुकी हैं। पूर्व में कई फर्म के संचालक और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस बार भी टीम की कार्रवाई के बाद इस खेल से जुड़े लोग भूमिगत हो गए हैं। इनके बारे में एसटीएफ को गोपनीय सूचनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed