फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   समय से पूरी करें तैयारी, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

समय से पूरी करें तैयारी, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही

Sat, 23 Feb 2019 10:59 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
समय से पूरी करें तैयारी, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही
समय से पूरी करें तैयारी, बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही - फोटो : अमर उजाला
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कमिश्नर और डीआईजी ने एटा कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। दोनों ही अधिकारियों ने साफ कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर लें, लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कमिश्नर अजय दीप सिंह व डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी व सीएंडडीएस के अधिकारियों से कहा कि जनसभा स्थल और हेलीपैड को सही तरह से बनवाएं। हेलीपैड से जनसभा स्थल तक के मार्ग का विशेष रूप से ध्यान रखें। कमिश्नर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बने मंच की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे लाभार्थियों एवं अन्य लोगों का परेशानी न उठानी पड़े। एआरटीओ व एआरएम को वाहनों के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि वीवीआईपी, वीआईपी पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की जाए, प्रत्येक स्थल पर पुलिस की ड्यूटी मुस्तैद रहनी चाहिए। जर्मन हैंगर पांडाल, स्विस कॉटेज के पास ड्यूटी में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही प्रांगण में लाभार्थियों सहित आम जनमानस के बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों के इंतजाम कराए जाएं। साफ सफाई, पेयजल, विद्युत, बैरीकेडिंग आदि जरूरी व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित कर ली जाएं। डीएम आईपी पांडेय, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एडीएम एफआर केशव कुमार, एएसपी संजय कुमार, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, सीएंडडीएस प्रोजेक्ट मैनेजर अजय पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed